Wednesday, October 21st, 2026

ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर काफी आक्रामक रुख अपना रही, भगवा पार्टी पर खूब बरसीं

 कोलकाता 
सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मीम्स भी बना रहे हैं। इससे पहले ममता बनर्जी का सीएए के विरोध में 'काका-छीछी' नारा और बीजेपी चीफ को 'चड्डा, नड्डा, फड्डा' कहना वायरल हो गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर काफी आक्रामक रुख अपना रही हैं और अपनी हर रैली में बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही हैं। मंगलवार को मुर्शिदाबाद की रैली भी वह भगवा पार्टी पर खूब बरसीं। इस भाषण का एक हिस्सा जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ममता बनर्जी 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा,' कहती नजर आ रही हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद में रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। 

बंगाल के तत्कालीन नवाब सिराजुदौला के राज्य की राजधानी मुर्शिदाबाद में रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की तुलना मीर जाफर से की। उन्होंने कहा कि सिराजुदौला ने मीर जाफर को अपना मुकुट देकर देश की रक्षा करने को कहा था, लेकिन वह अंग्रेजों से मिल गया और देश के साथ गद्दारी की। मीर जाफर सिराजुदौला की सेना का सेनापति था जो 1757 में पलासी की लड़ाई में अपने नवाब को धोखा देकर ब्रिटिश से जा मिला था। ममता बनर्जी ने कहा, ''कुछ बदमाश लोग मीर जाफर की तरह पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं। और अब खूब शोर मचा रहे हैं, 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा, तुबां-तुबां, बंबा-बंबा' करते हैं।'' ममता बनर्जी ने पार्टी बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पकड़े जाने का डर था इसलिए बीजेपी में चले गए।

 उन्होंने कहा, ''बीजेपी वॉशिंग मशीन है, इसमें काले होकर जाते हैं और सफेद होकर निकल जाओ। यह पार्टी बंगाल की नहीं है। यह पार्टी दिल्ली की है। दिल्ली में दंगा कराने वाली पार्टी है। गुजरात और यूपी में दंगा कराने वाली पार्टी है। असम में एनआरसी करने वाली पार्टी है। यह ना हिंदू की है और ना ही मुसलमान की, ना सिख और ना ईसाई या जैन की पार्टी है।

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय